लखनऊ, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र व ईद में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। एसपी विकास कुमार ने बीते दिन सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार थाने का निरीक्षण कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दोनों थानों के परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात व शस्त्रागार का बारीकी से जायजा लिया। साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति परखी गई। एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों को दुरुस्त रखने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने व फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित रखने व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, ...