बागपत, मार्च 19 -- बागपत। गैस के संकट से चैत्र नवरात्र और ईद को लेकर कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है। व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति तो सुचारू हो नहीं सकी है, घरेलू भी नहीं मिल पा रहा है। सिलेंडर नहीं मिल पाने से मिठाई की दुकानों पर ईद को लेकर वैराइटी भी सीमित कर दी गई हैं। उधर, नवरात्रि में भी प्रसादी व भंडारे की बुकिंग एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी आड़े आ रही है। नवरात्र शुरू हो चुके है। 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। दोनों पर्वों को लेकर बाजार में खूब रौनक है। रौनक के बीच कारोबारियों में टेंशन भी है। दरअसल अधिकतर बड़े मिष्ठान कारोबारियों के यहां व्यवसायिक सिलेंडरों का स्टॉक खत्म हो चुका है। वह वैकल्पिक संसाधनों से काम चला रहे हैं। मिठाई कारोबारी मनोज कुमार का कहना है कि अन्य मिठाईयों की तुलना में सोनपापड़ी व छैने की मिठाईयां इस बार बनाई है। वैराइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.