बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएगा। इस दौरान ईद भी नमाई जाएगी। इसे लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है। अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं व 50वीं वाहिनी, थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों की संयुक्त टीम की गश्त बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा से जुड़े प्रमुख रास्तों व पगडंडियों पर गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नेपाल सीमा से आने-जाने वालों की सघन तलाशी लेकर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओमप्रकाश चौहान की टीम ने त्रिलोकपुर चौकी व हरैया अनिल कुमार सिंह की टीम ने गुरंग व पटौली नाका पर गश्त किया। तुलसीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने नंदमहरा चौकी के पास नेपाल से सटे गांवों में गश्त किया। जरवा के प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.