लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिनों तक चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। जिले भर में श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन, कन्या भोज और भक्ति कार्यक्रमों के साथ माता दुर्गा की आराधना पूर्ण की। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने नौ दिन तक नियमपूर्वक व्रत रखकर माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की। समापन दिवस पर लोगों ने अपने घरों में हवन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके साथ ही कन्या पूजन का विशेष महत्व रहा, जहां छोटी-छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने नए कार्यों की शुरुआत भी की। गृह प्रवेश, नई दुकानों का उद्घाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.