मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर की ओर से नवरात्र मेले के दौरान काली खोह रैन बसेरा के पास 19 मार्च से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। मेले के चौथे दिन रविवार तक करीब 925 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना की। परिषद के काशी प्रांत सहसंयोजक (संपर्क) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भारत विकास परिषद स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। हर वर्ष नवरात्र के दौरान तीनों मेलों में शाखा मिर्जापुर की ओर से शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। शिविर में डॉक्टर एके सिंह, डा. अरविंद श्रीवास्तव, डा. मनोज कुमार सिंह, डा. संजीव श्रीवास्तव समेत अन्य...