कौशाम्बी, मार्च 19 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम में चल रहे नौ दिवसीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। टीम ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री न बेची जाए और न ही वस्तुओं की ओवररेटिंग की जाए। साथ ही व्यापारियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखने और केवल शुद्ध खाद्य सामग्री ही बेचने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि मिलावट या दुव्र्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए भी जागरूक किया तथा धाम क्षेत्र स्थित एक मिठाई की दुकान से बर्फी क...