कौशाम्बी, मार्च 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में आयोजित नौ दिवसीय मेले के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। धाम के कुबरी गंगा घाट पर बने पांटून पुल से प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों का आवागमन नवरात्रि अवधि तक के लिए पूरी तरह रोक दिया गया है।जानकारी के अनुसार कुबरी घाट पर बना यह पांटून पुल प्रतापगढ़ के गोतनी क्षेत्र को कौशांबी जनपद से जोड़ता है। इस पुल के माध्यम से प्रतापगढ़ के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग कड़ा धाम सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर आवागमन करते हैं। नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़, संभावित जाम और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकी नाथ पांडेय ने प...