मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस बल के साथ विंध्याचल धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल और वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाओं को देखा और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने कहाकि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और मां विंध्यवासिनी का सुगम दर्शन-पूजन कराया जा सके, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, याताय...