मिर्जापुर, मार्च 17 -- विंध्याचल। विंध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला शुरू होने में मात्र 48 घंटे शेष है। मेले की तैयारी में नगर पालिका प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को 18 मार्च को सुबह तक मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं, मंदिर में सजावट का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंदिर परिसर के एंट्रेंस प्लाजा एवं परिक्रमपथ में स्टील और लोहे की बैरीकेडिंग कराई जा रही है। पीडब्ल्यूडी पुरानी वीआईपी मार्ग पर 250 मीटर, सदर बाजार कोतवाली मार्ग पर 450 मीटर और न्यू वीआईपी मार्ग पर 150 मीटर टेंट लगाने का कार्य शुरू करा दिया है, जिससे लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को धूप का सामना न करना पड़े।नगर पालिका प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.