सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। नवरात्र मेले में वीआईपी दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने साफ निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शाकंभरी देवी परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेले पर ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं के लिए परिसर में अस्थायी अस्पताल और पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.