कौशाम्बी, मार्च 17 -- चैत्र मास के पावन नवरात्र के अवसर पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में गुरुवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 19 मार्च से 27 मार्च तक लगने वाले नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर गंगा घाटों से लेकर मां शीतला एवं भैरवनाथ मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थानाध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मेला क्षेत्र में करीब आधा दर्जन चेक प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को पार्किंग में रोका जाएगा, जिससे जाम की समस्या न उत्पन्न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.