देहरादून, मार्च 23 -- नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा दून के मंदिरों में विशेष रुप से की गई। मां से ममता, वात्सल्य, ज्ञान और संरक्षण की देवी हैं। भक्तों ने उनसे संतान सुख, परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, बुद्धि-विवेक और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भवन श्री कालिका माता समिति कालिका मंदिर मार्ग में नवरात्रों के उपलक्ष में समिति ने अपना 73 वां वार्षिक ध्वजारोहण पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर तीन दिवसीय शक्ति महासम्मेलन के दूसरे दिवस कई संत महात्मा मां शक्ति के प्रांगण में उपस्थित हुए। जिसमें महंत रविदेव शास्त्री महाराज, स्वामी विष्णु दास महाराज, स्वामी हेमंत कश्यप महाराज, स्वामी अरुण दास महाराज, स्वामी सुतीक्षण मुनि महाराज, स्वामी कृष्णा गिरी महाराज, स्वामी रवि गिरी महाराज, स्वामी केशव दास शर्मा ने शक्ति तत्व पर अपने विचार रखें। ...