नवरात्र में व्रत की थाली में भी मिलावट का खेल, 28 नमूने फेल
रायबरेली, अक्टूबर 5 -- रायबरेली संवाददाता। नवरात्र में व्रत रखने वालों की सेहत से बड़ा खिलवाड़ करने की तैयारी शुरू हो गई है। आप जो कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, बादाम और मिठाई व्रत में खा रहे हैं, वह शुद्ध नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब रिपोर्ट ने इस काले खेल से पर्दा उठा दिया है। इस वित्तीय वर्ष में विभाग ने त्योहार से पहले बड़ा अभियान चलाया और अभी भी रोज़ाना जांच की जा रही है। अब तक जिले भर में 49 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 73 नमूने लिए गए। इसमें जांच में 28 नमूने सीधे फेल हो गए। यानी लगभग 40 फीसदी सामग्री खाने लायक ही नहीं थी.
कौन-कौन से नमूने हुए फेल कुट्टू और सिंघाड़ा आटा के नमूने में सबसे ज्यादा मिलावट मिली। कुट्टू में चावल का आटा और भूसा मिलाकर वजन बढ़ाया जा रहा था। सड़ी-गली, घुनी हुई मूंगफली और रंग पॉलिश किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.