नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शारदीय नवरात्र पर पिछले साल के मुकाबले इस साल व्रत की थाली करीब 50% महंगी हो गई है। व्रत सामग्री और पूजन सामग्री दोनों पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है। खाद्य सामग्री से लेकर मेवे तक के रेट आसमान पर हैं। महंगाई के बावजूद शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को अलग-अलग शहरों के बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में भारी भीड़ के बीच लोगों को सामान खरीदने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अलीगढ़ के महावीरगंज, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, नौरंगाबाद, आगरा रोड और फूल मंडी के पास देर रात तक भीड़ लगी रही। नवरात्र पर फलाहार से लेकर पूजन सामग्री तक पर मंहगाई की मार देखने को मिल रही है। होटल-रेस्टोरेंट में मिलने वाली व्रत की थाली से लेकर घर में तैयार होने वाली व्रत की थाली की कीमत पिछले...