वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर 10 जोड़ी (अप और डाउन साइड) ट्रेनों का अस्थायी ठहराव गुरुवार से शुरू हो गया। यह व्यवस्था एक अप्रैल तक रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोदान एक्सप्रेस, छपरा-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस, छपरा-चेन्नई गंगा-कावेरी एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस, रक्सौल-एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, रांची-एलटीटी वीकली एक्सप्रेस, बनारस-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस, और छपरा-सूरत ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का स्टॉपेज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...