प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र में मैहर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। मैहर रेलवे स्टेशन पर 19 मार्च से एक अप्रैल तक रोज, सप्ताहिक समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव होगा। इनमें लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर, लोकमान्य तिलक ट. छपरा, चेन्नई छपरा, वलसाड मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर धनबाद, लोकमान्य तिलक रक्सौल, दुर्ग नौतनवा, पुणे गोरखपुर, पूर्णा पटना, लोकमान्य तिलक अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक ट.रांची, बांद्रा ट.पटना, पुणे बनारस, लोकमान्य तिलक गुवाहाटी और सूरत छपरा का ठहराव होगा।वहीं विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 19 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। इनमें लोकमान्य तिलक ट.-पाटलिपुत्र, डिब्रूगढ़ लोकमान्य तिलक ट., गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक ट. और भागलपुर-लोकमान्य तिलक ट. शामिल हैं।

हिंदी हिन्द...