कन्नौज, मार्च 23 -- कन्नौज। नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत से जुड़े खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को तिर्वा, छिबरामऊ और सदर तहसील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न बाजारों और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदेह के आधार पर कुल सात खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इनमें किशमिश, मूंगफली दाना, बेसन, पनीर, मखाना, साबुन दाना और फ्रूटी रोल शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विशेष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.