जम्मू, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के कारण उमड़ी भीड़ के बीच शनिवार को वैष्णो देवी तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। शनिवार को शाम चार बजे तक 39,000 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 19 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के कारण भीड़ बढ़ गई है। नवरात्र पर्व 27 मार्च तक चलेगा और इस दौरान मंदिर बोर्ड को देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद है। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ''भवन में भारी भीड़ के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।'' उन्होंने बताया कि पुलिस वाहनों के जरिए यात्रा स्थगित करने की घोषणा की गई और रविवार को सुबह 4 बजे से नए सिरे से पंजीकरण शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 39,000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र शहर कटरा पहुंचे और जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.