मिर्जापुर, मार्च 16 -- विंध्याचल। श्री विंध्य पंडा समाज व्यवस्थापिका समिति का आमसभा का आयोजन रविवार को हुआ। आमसभा में चैत्र नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी का चौबीस घंटे चरण स्पर्श बंद रखने का फैसला किया गया। इसके अलावा भी पंडा समाज श्रद्धालुओं की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए कई महत्वपूर्ण पर निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि निकास द्वार से श्रद्धालुओं का प्रवेश पूर्णत: प्रबंधित कर दिया गया है। साथ ही पुरोहितों के लिए ड्रेस कोड, पहचानपत्र अनिवार्य किया गया। कहा गया कि तीर्थ पुरोहित बिना ड्रेस और आईकार्ड के अपने शिष्यों को दर्शन-पूजन नहीं करवा सकेंगे। यही नहीं बाहरी व्यक्ति के तीर्थयात्रियों से धन उगाही पर सख्त तेवर दिखाते हुए बैठक में कहा गया कि अवैध रूप से धन उगाही की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.