रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नवरात्र के दौरान भजन चलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता गीता देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। वहीं सोने की चेन भी छीन ली। गीता देवी के अनुसार, उनका नवरात्र का व्रत चल रहा है और वह प्रतिदिन माता के भजन स्पीकर पर सुनती हैं। शनिवार सुबह भी उन्होंने भजन लगाए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले परिवार ने आवाज कम करने को कहा, जिस पर उन्होंने तुरंत स्पीकर की आवाज धीमी कर दी। कुछ देर बाद उनके पति अनिल शर्मा ई-रिक्शा लेकर बाहर चले गए। आरोप है कि पति के जाने के बाद पड़ोस के सात-आठ लोग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गला दबाकर जान से मारने का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.