कानपुर, मार्च 18 -- नवरात्र पर बारादेवी मंदिर के आसपास रोड और फुटपाथ पर लगने वाले मेले और आखिरी दिन निकलने वाले जवारों को देखते हुए यहां डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यह डायवर्जन 19 मार्च की सुबह चार बजे से 31 मार्च की शाम तक लागू रहेगा। हर डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक को मोड़ने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही फोर्स भी तैनात की जाएगी। यूं रहेगा डायवर्जन- बारादेवी चौराहे से कोई भी वाहन गोशाला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। ये वाहन साइड नंबर-एक होते जा सकेंगे।- गोशाला चौराहे से कोई भी वाहन बारादेवी चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन सोटे बाबा हनुमान मंदिर या किदवईनगर थाने होते हुए जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.