कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र शुरू होते ही फल बाजार में महंगाई साफ नजर आने लगी है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से फलों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। पिछले एक सप्ताह में अंगूर, सेब, केला, संतरा, पपीता और अनार समेत कई फलों के दामों में 10 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय मंडियों और ठेलों पर फलों के दाम तेजी से बढ़े हैं। विक्रेताओं के अनुसार नवरात्र और रमजान एक साथ होने के कारण मांग काफी बढ़ गई है, जबकि बाहर से आने वाली फलों की आवक सामान्य से कम है। केला जो पहले 40 से 45 रुपये दर्जन था, अब 55 से 60 रुपये में बिक रहा है। सेब 160 से 170 रुपये से बढ़कर 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अंगूर के दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जबकि संतरा 60...