फिरोजाबाद, मार्च 18 -- एक ओर पिछले एक माह से रमजान चल रहे हैं और अब गुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसको लेकर फलों की कीमतों में उछाल आया है। साथ ही व्रत के सामान पर भी महंगाई छाई हुई है। व्रत रखने वाले लोगों को फल और व्रत का सामान खरीदने पर अधिक पैसे खर्च करने होंगे। वैसे तो 10 दिन में खाद्य सामग्री के दामों में अच्छा खासा उछाल आया है। सिंघाड़े और कुटू का आटा ही नहीं बल्कि इसके दलिया के भाव में भी 15 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम फुटकर में बढ़ोत्तरी हुई है। मखाना की कीमतों में भी 100 रुपये से लेकर 120 रुपये तक की वृद्धि हुई है। काजू, मूंगफली और साबूदाना के तेवर भी कम नहीं है। रही सही कसर अब फलों ने पूरी कर दी है। संतरा भी शतकवीर हो गया है और सेब भी 150 रुपये पार हैं। केला, संतरा, अनार भी जेब और ढीली करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.