नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का मर्डर, धनतेरस पर मनेर में एनकाउंटर में तीन आरोपी ढेर
पटना, नवम्बर 6 -- राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्हीं बदमाशों का धनतेरस (आज) पर पटना पुलिस ने अहले सुबह एनकाउंटर कर दिया। जिसमें तीन बदमाश ढेर हो गए। पटना के मनेर में शुक्रवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में तीन अपराधी मारे गए। मुठभेड़ शेरपुर गंगा नदी इलाके में सुबह करीब तीन बजे हुई। इस दौरान मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पटना एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए तीनों अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। तीनों व्यापुर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, बबलू और सूरज ने शूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.