इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता । नवरात्र के अवसर पर चौबिया थाना क्षेत्र के गांव राहिन में स्थित मंदिर में पहुंचकर पुलिस ने महिलाओं को सेहत और अपराधों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताए गए और पंपलेट का वितरण भी किया गया। इनमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है ।नवरात्र के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं, महिला पुलिस ने वही पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें बताया कि अपराधों से किस तरह बचा जा सकता है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी दिए। यह भी कहा की जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर डायल करें, पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...