प्रयागराज, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र शुरू होते ही संगमनगरी से देवी धामों की ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार रात से प्रयागराज जंक्शन, छिवकी और नैनी रेलवे स्टेशनों पर विंध्याचल और मैहर जाने वाले यात्रियों का जनसैलाब देखने को मिला। हालात यह रहे कि अधिकांश ट्रेनें पूरी तरह भरी रहीं और जनरल कोचों में खड़े होने तक की जगह नहीं बची। कई श्रद्धालु दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। स्टेशनों पर लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों को सतर्क किया जाता रहा। इसके बावजूद भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ। उधर, रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। सुबह के समय विंध्याचल के लिए हर 15 मिनट पर बसें चलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.