नवरात्र में देवी मंदिरों में उमड़ी आस्था, महासप्तमी पर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न
रामगढ़, मार्च 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। माता वैष्णो देवी मंदिर (झंडा चौक), माता विध्नेश्वरी देवी मंदिर (मेन रोड), माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर (गोलपार), टायरमोड़ स्थित महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर और पोचरा स्थित बंजारी देवी मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के इस पावन पर्व पर मंदिरों में विधि-विधान के साथ माता का कलश स्थापित कर नियमित पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही चंडी पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही है। बुधवार को महासप्तमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेन रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.