मेरठ, मार्च 22 -- नवरात्र के पावन अवसर पर बाबा मनोहर नाथ ट्रस्ट के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। कथावाचक आचार्य सुनील दत्त त्रिवेदी ने श्रद्धालुओं को देवी उपासना और साधना का महत्व बताया। कार्यक्रम गुरु मां नीलिमानंद के सानिध्य में संपन्न हुआ। कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए पूजा-पाठ, जप और ध्यान को अपनाना चाहिए। बुरे कर्मों से दूर रहकर अच्छे कर्म करने से ही जीवन सफल होता है। देवी मां की आराधना से मन की शांति, एकाग्रता और आत्मबल बढ़ता है। नवरात्र में पूजा, भजन-कीर्तन और सत्संग से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। साथ ही मां भगवती से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.