भदोही, मार्च 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के 9वें दिन आदि शक्ति मां दुर्गा के अंतिम स्वरूप सिद्धिदात्री का विधिवत पूजन भक्तों ने किया। माता रानी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने मंदिरों और अपने अपने घरों में कन्या पूजन करने के साथ ही पारण किया। कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। मंदिरों में भोर पांच बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, काली देवी मंदिर, गोपीगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर, औराई के शीतला माता मंदिर, घोपइला देवी, काग भूसंडी मंदिर ज्ञानपुर और भदोही शहर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।नवरात्र के अंतिम दिन होने के बाद भी देवी के भक्तों के उत्साह में कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.