नवरात्र में छपरा रूट की नौ जोड़ी ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव
गोपालगंज, अक्टूबर 12 -- गोपालगंज, मैहर वाली मइया के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रेलवे ने छपरा रूट की नौ जोड़ी नियमित ट्रेनों का मैहर जंक्शन पर अस्थायी ठहराव देने की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों का ठहराव 10 से 22 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में पांच मिनट के लिए होगा। इससे मैहर मेला जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस 10 से 20 अक्टूबर तक, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस 10 से 19 अक्टूबर तक और वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक मैहर जंक्शन पर रुकेगी। वहीं, सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11 से 21 अक्टूबर तक और छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 12 से 22 अक्टूबर तक मैहर में रुकेगी। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर और बिहार के मानसी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.