बागेश्वर, मार्च 26 -- कांडा। पृथक कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन और महातपस्या अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने उम्मीद जताई कि नवरात्र में की गई तपस्या का उन्हें जल्द ही फल मिलेगा और केंद्र सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगी। गुरुवार को कालिका मंदिर प्रांगण में आयोजित महातपस्या में अनिल चंदोला, दिधेश वर्मा और भैरव दत्त चंदोला अनशन पर बैठे। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में छोटी प्रशासनिक इकाई के अभाव में विकास बाधित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.