भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र में शहर से लेकर गांवों में घंटों किस्तों में कटौती की जा रही है। इसके कारण देवी भक्तों संग उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दू धार्मिक व सार्वजनिक स्थल सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अफसर सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री दुर्गेश सिंह एवं जगदीश सिंह ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा। साथ ही नवरात्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग किया। चेताया कि इसमें सुधार नहीं किया गया तो संगठन के लोग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.