रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की पॉश सोसायटी ओमैक्स में चैत्र नवरात्र पर 9 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन सजी माता की चौकी में मुरादाबाद से आई भजन गायिका दिव्या शर्मा के मधुर भजनों ने समां बांधा। इस दौरान उपस्थित भक्तजन भाव-विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत राजेन्द्र तुलसियान के परिवार द्वारा विधिवत पूजन के साथ हुई। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सोसायटी में पहली बार आयोजित हो रहे इस महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक माता की चौकी सजाई जाएगी। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक-गायिकाएं मां भगवती का गुणगान करेंगे। महोत्सव का समापन 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले विशाल भंडारे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.