कानपुर, मार्च 15 -- विश्व हिंदू परिषद कानपुर महानगर ने रामोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रांतीय कार्यालय दुर्गा भवन, श्री मुनि हिन्दू इण्टर कालेज गोविंदनगर में बैठक हुई। तय हुआ कि नवरात्र भर रामोत्सव के आयोजन होंगे। विहिप प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने बताया कि 28 मार्च को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे होंगे। विहिप प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना ने आह्वान किया कि बड़ी से बड़ी संख्या में लोग शामिल हों। बैठक में नरेश महेश्वरी, गौरांग, मनीष, गोपाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.