गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। गोरखनाथ में पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत अब नवरात्र बाद शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए 20 मार्च से पुराने पुल पर यातायात बंद करने की मांग थी, लेकिन पुलिस विभाग से अनुमति नहीं मिली। इस पुल को एक माह तक बंद करके नए पुल से दोनों ओर के वाहनों को भेजा जाना है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता नागेंद्र मणि गुप्ता ने बताया कि पुराने पुल में एक्शपेंशन ज्वाइंट सहित अन्य कार्य होना है। पुराने पुल पर यातायाज बंद करने की अनुमति मिलेगी तो कार्य शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...