सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। चैत्र नवरात्र पर्व एवं हिंदू नववर्ष के शुभ आगमन के अवसर पर आर्य समाज परिवार की ओर से शहर के श्याम कृपा कुटी स्थित योग संस्थान में गुरुवार की सुबह विधि-विधान से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर आहुति दी और पूजा-अर्चना कर नगर व समाज के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के संबंध में योग मित्र मंडली के अध्यक्ष कमलेश शर्राफ ने कहा कि दैनिक योग हम अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए करते हैं, लेकिन इस विशेष अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ पूरे समाज एवं नगरवासियों के कल्याण के उद्देश्य से किया गया है।हवन शुरू होने से पूर्व आचार्य उपेन्द्र आर्य ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस समय से मौसम में परिवर्तन शुरू होता है। नवरात्र के दौरान सात्विक आहार, पूजा-पाठ और अनुशास...