अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा, संवाददाता। नवरात्र पर्व पर बंदी के बावजूद अमरोहा शहर में दुकानें खोलकर बेधड़क मीट बेचा जा रहा था। नौगावां सादात निवासी एक मीट कारोबारी ने अवैध तरीके से नियम विरुद्ध इन दुकानदारों को मीट की सप्लाई की थी। सूचना पर हरकत में आई खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर छापा मार दिया। एक दुकान पर जहां सील लगाने की कार्रवाई की गई तो वहीं दूसरी दुकान पर मिले मीट पर फिनायल डालकर उसे नष्ट करा दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। वहीं, एक मोहल्ले में हुई इस कार्रवाई के बाद दूसरे मोहल्ले में खुली दुकानें भी बंद होती चली गईं। दरअसल, नवरात्र पर्व के चलते मीट की दुकानों के साथ ही नॉनवेज होटल व रेस्टोरेंट को बंद रखने का आदेश दिया गया था। लिहाजा, अमरोहा शहर में मीट की सप्लाई करने वाले कारोबारी ईद के बाद से फैक्ट्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.