मुरादाबाद, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ गुरुवार से है। ग्रामीण क्षेत्र में चैत्र नवरात्र को लेकर व्रत एवं पूजा अर्चना के लिए सुरजन नगर में दुकानदारों के पास क्षेत्र से आए हुए भक्तों की भीड़ लगी रही। नौ दिन चलने वाले नवरात्र के पर्व को धार्मिक व श्रद्धा पूर्वक मनाने के लिए सजी हुई मार्केट से मुख्य रूप से महिलाओं ने खरीदारी की। यहां पर नारियल, धूपबत्ती,रोली,कुमकुम, माता का जोड़ा एवं चुनरी, माता की तस्वीर एवं श्रृंगारिक सामान आदि से दुकान सजी रहीं। त्योहार के चलते यहां पर देर रात्रि तक पूजन सामग्री की खरीदारी चलती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.