बक्सर, मार्च 24 -- पेज चार के लिए ----- पूजा-अर्चना मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की लग रही भीड़ रीवा नरेश रमण सिंह को संतान प्राप्ति माता की कृपा से हुई फोटो संख्या- 13, कैप्सन- नगर देवी मां डुमरेजनी। डुमरांव, संवाद सूत्र। चैत्र नवरात्र के अवसर पर नगर के प्राचीन मां डुमरेजनी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर रात तक भक्त माता की चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है। मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। नगर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर कांव नदी के किनारे स्थित यह मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां डुमरेजनी से मांगी गई...