रुडकी, मार्च 24 -- भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सभी मंडलों में चलाए जा रहे शक्ति पूजन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रामनगर मंडल रुड़की में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुनीता सैनी के नेतृत्व में रामनगर न्यू कोर्ट रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध अमरेश्वर शिव गौरी मंदिर में किया गया। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कीर्तन, भजन संध्या और कन्या पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा नीलकमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशा धस्माना, वीरमती, मंजू रावत, जिला महामंत्री आरती बहुखंडी, जिला मंत्री तृप्ति कंसल, ब्रिजेश शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अनुराधा धीमान एवं सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष मिनाक्षी तोमर आदि ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने माता के भजन-कीर्तन भी किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.