पीलीभीत, मार्च 23 -- गाते बजाते भक्तों का कारवां इन दिनों देवी मंदिरों और नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हो रहा है। साथ ही देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक दर्शन और पूजा करने वाले भक्तों की आवाजाही हो रही है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का आवाहन कर पूजा और आराधना की गई। टनकपुर से लेकर काशीपुर तक में देवी दरबारों में जाने आने वाले भक्तों की कारवां दिख रहा है। नवरात्र पर पांचवे दिन शक्ति स्वरूपा मां स्कंदमाता के अलौकिक स्वरूप का वंदन करते हुए भक्तों ने आगे के लिए रवाना ली। पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने भजन कीर्तन गाते हुए मां भगवती का आवाहन किया। भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंच कर शीश नवाया और पूजा अर्चना की। कई तहर की झंड़ यात्राएं और धार्मिक यात्राओं के आयोजन से मौसम में भक्ति और उल्लास छाया रहा। शहर से टनकपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.