बरेली, मार्च 18 -- बरेली। नवरात्र को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानि एफएसडीए अलर्ट हो गया है। नवरात्र पर कुट्टू के आटे की बिक्री अधिक होती है। ऐसे में ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता का आटा मुहैया हो सके इसके लिए विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं ग्राहक किस प्रकार शुद्ध आटे की पहचान कर सकते है इसको लेकर भी सुझाव जारी किए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि कारोबारियों को निर्देश जारी किए हैं जिसमें कुट्टू का आटा शुद्ध और मिलावट मुक्त ही बेचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...