बांका, मार्च 28 -- बौंसी, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर बौंसी के पुरानी हाट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 मां दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में माता दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना भक्ति भाव से की जा रही है। शुक्रवार को महानवमी हवन, ध्वज स्थापना कुमारी पूजन एवं भोग का आयोजन किया गया। आयोजन में समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं, जिनमें अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सचिव प्रदीप घोष, संयोजक सौरभ चौधरी, उपाध्यक्ष बंटी कुमार, सह-सचिव केशव कुमार, उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार, तथा सदस्य प्रवीण कुमार, विकास कुमार और विश्वजीत कुमार प्रमुख रूप से सहयोग कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.