सीवान, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर में जागरण की जानकारी देते आयोजक संजय बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अजय बरनवाल, मुकेश बरनवाल। सीवान। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के आनंद नगर स्थित पानी टंकी के समीप 23 मार्च को भव्य मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।जागरण में भोजपुरी गायक अजीत आनंद, आलम राज, पूनम शर्मा, पंकज सिंह और प्रीति राय मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देंगे। म्यूजिक डायरेक्टर असगर अंसारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे, जबकि मंच संचालन एंकर निशु राय करेंगी। यह जानकारी संजय बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अजय बरनवाल, मुकेश बरनवाल और अमन बरनवाल ने दी। अंत में महाभंडारा का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.