अमरोहा, मार्च 28 -- गजरौला। नवरात्र पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को शहर के देवी मंदिरों में मां सिद्धिदात्रि की पूजा की गई। कन्या पूजन कर व्रत का समापन किया गया। कन्याओं को पेंसिल, कापी, रूमाल, गिलास और दक्षिणा भेंट की गई, इसके बाद श्रद्धालुओं ने व्रत खोला। शुक्रवार सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान कर परिवार व समाज में सुख, शांति संग समृद्धि की कामना की। जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा। इंदिरा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर, बस्ती मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर, ललिता देवी मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने भंडारे लगाकर प्रसाद भी वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.