शाहजहांपुर, मार्च 25 -- तिलहर। तिलहर क्षेत्र के चांदापुर गांव में आर्य उपप्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में ब्रह्म विचार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र के लोगों की भागीदारी रही। सभा के जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती और विभिन्न धर्मों के विद्वानों के बीच ऐतिहासिक शास्त्रार्थ की स्मृति में यह मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने शास्त्रार्थ के प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालते हुए वैदिक सिद्धांतों की चर्चा की। कार्यक्रम में भुवनेश आर्य, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, नरेंद्र मिड्ढा, विनोद बाजपेई, वीरेंद्र कुमार आर्य, गोपाल स्वरूप, मंगली लाल, लेख राम और रजनीश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.