नवरात्र पंचमी पर कड़ा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
कौशाम्बी, मार्च 23 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में चैत्र नवरात्र के पंचमी के मौके पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमवार को मां शीतला और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। धाम में भोर से देर शाम तक गंगा तट से लेकर मां शीतला मंदिर और क्षेत्रपाल बाबा काल भैरवनाथ मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मां शीतला की दरबार में पंचमी के मौके पर देश और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में स्नान किया। इसके बाद हाथों में झंडी, नारियल चुनरी और प्रसाद की डाली लेकर जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़े। घंटों कतार में लगकर भक्तों ने गर्भगृह में मां शीतला के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और स्वयं को धन्य महसूस किया। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों और दिव्य कुंड में फूल, पत्र, मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.