सीतापुर, मार्च 13 -- महमूदाबाद, सीतापुर। मां संकटा देवी धाम में लगने वाला वार्षिक मेला 19 मार्च से नवरात्र के शुभारंभ के साथ शुरू हो जाएगा। एक माह चलने वाले मेले का शुभारंभ 19 मार्चवैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन के साथ फीता काटकर होगा। मेले के दौरान प्रतिदिन शाम सात बजे महामाई के दरबार में महाआरती होगी। मां संकटा देवी धाम में चैत्र माह शुक्ल पक्ष को आरंभ होने वाली वासंतिक नवरात्र से प्रतिवर्ष लगने वाले ऐतिहासिक मेले का शुभारम्भ 19 मार्च को होगा। एक माह तक चलने वाले वार्षिक मेले के पहले दिन भावनृत्य प्रतियोगिता का सेमी फाइनल राउंड आयोजित होगा। इसके बाद 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर रामोत्सव का आयोजन होगा। 28 मार्च को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 29 मार्च टैलेंट शो, 30 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 31 मार्च को बाल कवि सम्मेलन, एक अ...