आगरा, मार्च 28 -- जनपद में नवरात्र पर्व के समापन के साथ मंदिरों पर जुटने वाली पूजा सामग्री को विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को शहर के अहरोली शांतापुरी स्थित मां काली मंदिर से पूजा सामग्री को एकत्रित कर रथ में रखा गया। मां काली अखाड़ा व अन्य झांकियों के बीच शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कछला घाट को रवाना हुई। एक झांकी तैयार कर सामग्री उसमें रखी गई और काली अखाड़ा के साथ शोभायात्रा शांतापुरी काली मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान काली अखाड़ा ने करतव दिखाए। इस दौरान महंत बाबा नीलकंठ पुरी, महंत पवन पुरी, सुनील मदान, यश मदान, नीरू मदान, अदिति मदान, क्यारा मदान, प्राची मदान, लवी, इंद्रपुरी, किशन पुरी, रजनी, मोहिनी, नीलम, रश्मि समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.