जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि नवरात्र के महत्व को समझाने और सनातन संस्कृति की परंपराओं को रेखांकित करने के उद्देश्य से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वह केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि नवरात्र के सभी दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और महाअष्टमी के दिन आयोजित फलाहार कार्यक्रम लोगों को इस पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ने का प्रयास है। हर वर्ष नवरात्र के दौरान उनके द्वारा इस तरह का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों, राजनीतिक दलों और समुदायों के लोग शामिल होते हैं।कार्यक्रम में नौ प्रकार के फल, साबूदाने की खिचड़ी, पकौड़ी, खीर तथा चाय-कॉफी की व्यवस्था की गई थी। सरयू राय ने स्वयं अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.